फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक अप्रैल से शुरू होगा स्विमिंग पूल, तैयारी में जुटा स्टेडियम प्रशासन

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल
विज्ञापन
-छोटे स्विमिंग पूल में पहले भरा जाएगा पानी, 300 और 600 रुपये निर्धारित किया गया शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल में एक अप्रैल से तैराकी का अभ्यास शुरू होगा। इसके लिए पंजीयन का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। तैराकी को लेकर छोटे व बड़े स्विमिंग पूल की सफाई की जा रही है। प्रशिक्षुओं के अलावा शौकिया तैराकी करने वाले लोग भी पंजीयन कराकर तैराकी कर सकते हैं।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 मीटर लंबे व 12.5 मीटर चौड़े स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास कराया जाएगा, जबकि साढ़े छह करोड़ रुपये बने 25 मीटर चौड़े व 50 मीटर लंबे पूल की मरम्मत कार्य होना है। फिलहाल, छोटे पूल में ही तैराकी होगी। पिछले साल की तरह पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। 18 वर्ष के कम उम्र के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 300 रुपये व शौकिया तैराकी करने वाले लोगों को प्रतिमाह 600 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। स्विमिंग पूल में पिछले सत्र में 100 से अधिक लोगों ने तैराकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री तैराकी कोच भी हैं, जिनके मार्गदर्शन में तैराकी होगी। तैराकी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। तैराकी शुरू होने से प्रशिक्षुओं को अब फिजिकल के साथ प्रैक्टिस करने का मौका भी मिलेगा, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री आशुतोष अग्निहाेत्री ने बताया कि तरण ताल की सफाई का कार्य किया जा रहा है। एक अप्रैल से तैराकी शुरू हो जाएगी। इससे प्रशिक्षुओं को प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें