सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। एक अप्रैल से तैराकी सीखने वाले तरणताल में तैराकी सीख सकते है। इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो तरण ताल बनाए गए हैं। जिसमें से एक छोटा जबकि दूसरा बड़ा तरणताल है। दोनों तरण ताल में युवा प्रशिक्षण ले सकते हैं। तैराकी सीखने के लिए युवाओं को प्रतिमाह शुल्क जमा करना पड़ेगा। 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए 310 रुपये शुल्क है। जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए 610 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
तरणताल में तैराकी सीखने के लिए खिलाड़ियों को कीट का भी प्रयोग करना है। तरणताल सुबह और शाम में दो-दो घंटा तक संचालित किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाएगा। तैराकी सुबह में 7:30 से 9:30 बजे तक संचालित की जाएगी। जबकि शाम में चार बजे से छह बजे तक संचालित की जाएगी। खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के साथ-साथ प्रतियोगिता के लिए भी तैयारी कर सकेंगे। इससे खिलाड़ियों को होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने में आसानी होगी।
बोले खिलाड़ी
तरणताल शुरू होने से प्रैक्टिस करने में सुविधा मिलेगी। तरणताल में तैराकी सीखने से प्रतियोगिता के लिए भी चयन आसानी से हो जाता है। प्रशिक्षक होने से सुविधा मिलेगी।
-अमजद, खिलाड़ी
तरणताल में सीखकर पिछले वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम बन गई थी। समय से प्रशिक्षण मिलने से खिलाड़ियों को सुविधा होगी। बेहतर प्रदर्शन भी कर सकेंगे।
-आरिफ, खिलाड़ी
-
वर्जन
एक अप्रैल से तरणताल शुरू हो जाएगा। स्वीमिंग पूल में टूटी टाइल्स को बदल दिया गया है, जिससे तैराकी सीखने वाले खिलाड़ियों को असुुविधा न हो। जल्द ही तरणताल में पानी भर दिया जाएगा।
-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी