-प्रतियोगिता के अंतिम दिन लखनऊ को नौ और गोरखपुर को मिले छह गोल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को लखनऊ मंडल ने नौ स्वर्ण पदकों के साथ अपना दबदबा कायम रखा। जबकि गोरखपुर छह स्वर्ण पदक मिले। वहीं सैफई को तीन, विंध्याचल मंडल को दो स्वर्ण से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में सभी विजेता तैराकों को मेडल से सम्मानित किया गया।
रविवार को 21 इवेंट का आयोजन हुआ। जिसमें 85वें व 86वें इवेंट के 400 मीटर इंडिविजुअल मिडले के जूनियर बालक वर्ग में सूरज यादव गोरखपुर ने प्रथम, देवानंद चौहान ने द्वितीय व विश्वनाथ आनंद विंध्याचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में अर्चना निषाद विंध्याचल ने प्रथम, अंजली कन्नौजिया गोरखपुर ने द्वितीय व अंकिता कन्नौजिया गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
87वें और 88वें इवेंट के 400 मीटर इंडिविजुअल मिडले के जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रथम, कृष्णा यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने द्वितीय व प्रिंस चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में अंजली चौहान गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
89वें और 90वें इवेंट के 50 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक के जूनियर बालिका वर्ग में अर्चना निषाद विंध्याचल ने प्रथम, पूजा निषाद विंध्याचल ने द्वितीय व वंदना साहनी स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
91वें व 92वें इवेंट के 50 मीटर बटर फ्लाई के जूनियर बालक वर्ग में कृष्णा यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने प्रथम, शुभम चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने द्वितीय व अजीत यादव स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में श्रष्टि तिवारी लखनऊ ने प्रथम, याशिता श्रीवास्तव कानपुर ने द्वितीय व दक्षिता श्रीवास्तव लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
93वें और 94वें इवेंट के 50 मीटर बटर फ्लाई के सब जूनियर बालक वर्ग में पियुष कन्नौजिया गोरखपुर ने प्रथम, अविनाश निषाद गोरखपुर ने द्वितीय व कुनाल स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में साक्षी तिवारी लखनऊ ने प्रथम, दिव्या चौहान स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने द्वितीय व ममता सोनकर स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
95वें और 96वें इवेंट के 200 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में गौतम साह बरेली ने प्रथम, शिवम सिंह गोरखपुर ने द्वितीय व राज चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में शीतल निषाद स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने प्रथम, अर्पिता सिंह मेरठ ने द्वितीय व अंकिता चौहान गाेरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
97वें और 98वें इवेंट के 200 मीटर फ्री के स्टाइल जूनियर बालक वर्ग में अजीत यादव स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रथम, अखिलेश यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने द्वितीय व शिवकांत निषाद विंध्याचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में श्रष्टि तिवारी लखनऊ ने प्रथम, मिशिका लावन्या आगरा ने द्वितीय व काजल निषाद गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
99वें और 100वें इवेंट के 200 मीटर फ्री स्टाइल के सब जूनियर बालक वर्ग में अविनाश निषाद गोरखपुर ने प्रथम, प्रीतम निषाद विंध्याचल ने द्वितीय व अन्य गुप्ता लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में परी तिवारी लखनऊ ने प्रथम, अंशिका वर्मा लखनऊ ने द्वितीय व इद्या गौतम मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
101वें व 102वें इवेंट के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के जूनियर वर्ग में आयान यादव लखनऊ ने प्रथम, विराट निषाद विंध्याचल ने द्वितीय व सत्यम साहनी वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह मेरठ ने प्रथम, दीप शिखा गोरखपुर ने द्वितीय व रानी निषाद विंध्याचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
103वें और 104वें इवेंट के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में शुभम चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रथम, हिमांशु सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने द्वितीय व अंश खुराना लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में अंजली चौहान गोरखपुर ने प्रथम, इंद्रा मिश्रा लखनऊ ने द्वितीय व सुदिप्ती राज मुरादाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
105वें और 106वें इवेंट के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के सब जूनियर बालक वर्ग में अविनाश निषाद गोरखपुर ने प्रथम, आयुष सोनकर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने द्वितीय व संकल्प यादव लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में साक्षी तिवारी लखनऊ ने प्रथम, नंदनी निषाद गोरखपुर ने द्वितीय व शुभांगी पूर्णिमा राय लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।