फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवा<bha>--</bha>-आज से दम दिखाएंगे राज्य स्तरीय तैराक, टूटेंगे कई रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगी प्रतियोगिता
- चार दिवसीय प्रतियोगिता में गोल्ड के पानी में पसीना बहाएंगे तैराक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज होगा। इस प्रतियोगिता में 50 जिले के सब जूनियर व जूनियर वर्ग के तैराक हिस्सा लेंगे। पिछले वर्ष 10 नए रिकार्ड टूटे थे। इस वर्ष भी तैराक नई रिकार्ड बनाने के लिए तैयार हैं।
2023 की प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के तैराकों का दबदबा था, जिसमें सुहानी जैन ने दो नए रिकार्ड बनाए थे। जिले में होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। एक साथ 50 जिले के सैकड़ों खिलाड़ी स्टेडियम में अपनी वर्षों की मेहनत को तराशते हैं। कई खिलाड़ियों के हाथ में सफलता लगती है, ताे किसी को मायूस भी होना पड़ता है। लगभग सभी जिले के खिलाड़ी कोई न कोई पदक लाते है, लेकिन गोल्ड की चाह के लिए हर कोई पसीना बहाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस वर्ष भी नौ सौ खिलाड़ी अपना भाग्य अजमाएंगे, जिसमें उनका संघर्ष रंग लाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष प्रतियोगिता के दौरान काला नमक चावल का स्टाल भी लगाया जाएगा। दर्शक दीर्घा के लिए अलग से व्यवस्था कराई गई है। जबकि तेज धूप को देखते हुए तरण ताल के चारों तरफ टेंट लगवाया जाएगा। इससे लोगों को धूप से राहत मिलेगी। पिछले वर्ष की प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 21 रजत व 27 कांस्य पदक के साथ गौतम बुद्धनगर पहले स्थान पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें