फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, सड़क के किनारे मिली लाश

Wed, 24 May 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घनश्याम गुप्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
शोहरतगढ़/धेंसा। चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार चौराहे व पकड़ी गांव के बीच बाणगंगा कैनाल नहर में बुधवार एक व्यक्ति की लाश मिली। शव का शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला निवासी घनश्याम गुप्ता (38) ठेला लेकर गांव-गांव भंगार खरीदने का काम करता था। बुधवार दोपहर बाद चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार चौराहे व पकड़ी गांव के बीच बानगंगा कैनाल नगर में इसकी लाश को कुछ बच्चों ने देखकर आने जाने वाले लोगों को बताया। मामले की जानकारी और लोगों को मिलते ही वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस को पहुंचने से पहले परिजन वहां पहुंचकर मृतक घनश्याम के शव को घर लेकर चले गए। शव को देकर पत्नी व बच्चे दहाड़ मार कर रोने-बिलखने लगे और पत्नी और उसके बच्चे बेहोश हो गए। बताया जा रहा कि मृतक घनश्याम गुप्ता मंगलवार को घर से निकला था। और नशे का आदी भी था। इस संबंध चिल्हिया एसओ शिवधारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें