महराजगंज के जिगिनिहां से फरेंदा रोड पर स्थिति सोनाबंदी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर बोलेरों पल
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के बनियाडीह से लेहड़ा मंदिर पर बुधवार सुबह 10 बजे मुंडन कराने जाते समय महराजगंज जिले के सोनाबंदी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग जख्मी हो गए। परिजन मौके पर पहुंचकर उन्हें लोटन सीएचसी ले गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
बनियाडीह गांव निवासी गुड्डू सिंह के लड़के का बुधवार को मुंडन होना था। एक बोलेरो से नौ लोग सवार होकर लेहड़ा मंदिर जा रहे थे। जबकि कुछ लोग अन्य वाहनों से निकल गए थे। बताया जा रहा है कि महराजगंज जनपद के जिगिनिहां- फरेंदा मार्ग पर स्थिति सोनाबंदी चौराहे के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बनियाडीह अमरजीत (35) को काफी चोट लगी। उसी गांव के निवासी अलाऊद्दीन, सलमान, समीउल्लाह, प्रवीन निवासी रेहरा जनपद सिद्धार्थनगर, महराजगंज निवासी गमी, विमला, बनियाडीह निवासी कैलाशी, ऊजरा को हल्की भी जख्मी हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को लोटन सीएचसी लेकर चले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्य लोगों को घर भेज दिया गया। जबकि अमरजीत की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ लोटन चंदन कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पहुंचकर घायलों का स्थिति का जायजा लिया।