फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत

Sun, 28 May 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते एसपी सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरा बाजार।  थाना क्षेत्र के भग्गोभार गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध हाल में झुलसने से महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन की जा रही है। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मातहतों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी रामनरेश की पुत्री सुनीता (29) का विवाह पथरा के भग्गोभार निवासी राजू उर्फ कायर यादव के साथ सात वर्ष पूर्व हुआ था। उन्हें दो संतान भी हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुनीता को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहे हैं। पति राजू शराब के नशे में धुत होकर सुनीता को पीटता था। इससे तंग होकर वह मायके चली गई थी। कई बार पंचायत के बाद उसे ससुराल भेजा गया था। शनिवार की शाम उसे सुनीता के झुलसने और बेंवा सीएचसी में इलाज के दौरान मौत की जानकारी दी गई। रामनरेश का कहना है कि पति और सास ने बेटी को जलाकर मार डाला है। अस्पताल में महिला की मौत के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हो गए।  
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें