फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत
विज्ञापन

बनगवां स्थित ईंट-भट्ठे के पास मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्लौर। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बनगवां गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास शुक्रवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनगवां गांव स्थित भट्टे के पास सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए गए थे। एक बच्चे में गेंद को इतनी तेज मारा की गेंद ईंट-भट्ठे के अंदर चली गई। एक लड़का जब गेंद उठाने ईंट-भट्ठे के भीतर गया तो देखा कि एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। इसके बाद वह चीखता हुआ बाहर निकला। देखते ही देखते गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी डुमरियागंज थाने को दी। बताया जा रहा है कि ईंट-भट्टा लगभग तीन साल से बंद है। आसपास के लोगों का कहना है कि व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था, उसे घरवाले तलाश कर रहे थे। इस बाबत एसओ डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया जो लाश मिली है वह रूधौली का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें