फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने निकले वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत, बाग में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत, बाग में मिली लाश
विज्ञापन

परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा करके शव को सुपुर्द किया
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कला गांव स्थित बाग में मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कला में स्थित सागौन के बाग में एक 75 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों की सहमति से पंचनामा बनवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रेड़वरिया जाने वाले मार्ग पर औदही कला गांव में स्थित सागौन के बाग में एक 75 वर्षीय वृद्ध की लाश को लोगों ने देखा। मामले की जानकारी ढेबरुआ पुलिस को दी गई। एसएचओ तहसीलदार सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। वृद्ध की पहचान रेड़वरिया निवासी मंगन उर्फ प्यारे (75) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मंगन मंगलवार को दवा लेने अपने घर से तुलसियापुर चौराहे पर गए थे और घर वापस नहीं आए। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों की सहमति से पंचनामा बनवाकर लाश को परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मंगन की जेब से दवा और कुछ पैसे मिले हैं। परिजन लाश का पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए परिजनों की सहमति से लाश का पंचनामा बनवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें