फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 49 किलो तंबाकू के साथ पकड़ा गया संदिग्ध

Thu, 19 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार बाॅर्डर पर जांच के दौरान 49 किलो तंबाकू और दो बोरी यूरिया के साथ एक संदिग्ध नन नारायण को पकड़ा जबकि उसका साथी भाग निकला। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया। एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह के अनुसार, मुखबिर से जानकारी मिली की बाॅर्डर पर कुछ लोग सामान लेकर जाने वाले हैं। एसएसबी के साथ संयुक्त टीम तैयार की गई। इसके बाद टीम बाॅर्डर की ओर निकली तो एक बाइक सवार कुछ बोरी लिए और एक साइकिल सवार बाॅर्डर की ओर जाते दिखे। देखते ही जवानों ने आगे बढ़े और घेराबंदी की कोशिश की तो बाइक सवार भाग निकला जबकि खाद लेकर जा रहा संदिग्ध पकड़ लिया गया। बाइक पर लदे बोरी की जांच की गई तो उसने में तंबाकू मिला, जो वजन करने पर 49 किलो पाया गया। इसी प्रकार एक दो बोरी यूरिया मिला। आरोपी की पहचान नन नारायण निवासी रसियावल खुर्द मोहाना के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें