फोटो- है
-
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के तपानाथ सरस्वती इंटर कॉलेज धमौरा की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को पर्यवेक्षक राम नवल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विद्यालय का अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्र व प्रबंधक राजेश शंकर मिश्र को चुना गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में बैठक प्रेक्षक राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य राम नवल की देखरेख में कराई गई। इसमें अध्यक्ष व प्रबंधक ओम प्रकाश मिश्र, सुषमा मिश्रा, रामशरण जायसवाल, डॉ. चंद्र प्रकाश पांडेय, कुमुद, उषा, अली हसनैन जाफरी, चंद्रिका चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद