कोरोना कल में बंद हो गया था कई रूटों पर संचालन, सवारी न मिलाना बताया था कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज ने कोरोना काल में कई रूटों पर बस का संचालन बंद कर दिया था। लेकिन लोगों की लगातार मांग के बाद बंद रूटों का सर्वे कराया गया। विभाग के अनुसार बंद रूटों पर छोटी बसों की जरूरत है।
जिले के सिंगार जोत, शाहपुर, लोटन ठाेठरी सहित कई रूटों पर बस का संचालन कोरोना काल के बाद बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में कठिनाई होने लगी। जबकि प्राइवेट चालक मनमाना किराया भी वसूलने लगे। वही बंद रूटों से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री जिला मुख्यालय पर भी आते हैं। लेकिन रोडवेज के सर्वे के अनुसार बंद रूटों पर डिपो में मौजूद बड़ी बसों का संचालन नहीं किया जा सकता। बंद रूटों पर छोटी बसों की जरूरत हैं। ऐसे में बंद रूटों पर बस का संचालन नहीं हो पाएगा। छाेटी बस नहीं होने से लोगों को सरकारी बस की सुविधा भी नहीं मिल पा रही हैं। इक्षेत्र के पवन, अजय, अखिलेश, रामखेलावन, परमेश्वर, घूरहु ने छोटी बसों के संचालन की मांग की हैं।
सर्वे में बंद रूटों पर छोटी बसों की जरूरत हैं। बंद रूटों की सूची विभागीय अधिकारियों को दे दी गई हैं। जल्द ही बंद रूटों पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम