शोहरतगढ़। चिल्हिया पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को तिवारीपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चिल्हिया थाना एसओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार निवासी पिपरा थाना चिल्हिया चोरी के कई मामले में जेल गया था। जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद कई बार अपनी तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। न्यायालय के वारंट पर हाजिर नहीं हुआ। उसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम इसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि तिवारीपुर के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद