-जिले के कई रूटों पर बंद है रोडवेज बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज के खेमे में अगले माह से दस और बसें बढ़ जाएंगी, जिससे यात्रा आसान हो जाएगी। इसमें सबसे अधिक सुविधा लोकल रूट पर मिलेगी। जहां बड़ी बसों के घाटे में जाने से बंद कर दी गई हैं। अब इससे बंद रूटों पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए डिपो से आरएम ने सर्वे किए की जगहाें की रिपोर्ट मांगी है। इससे अगले माह से बंद रूटों पर बसों का संचालन शुरु हो जाएगा।
सिद्धार्थनगर डिपो से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य रूट पर 52 बसें चलती हैं। प्रतिदिन रोडवेज से एक हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन जिले में ऐसे भी कई रूट हैं जहां छोटी बसों के संचालन की जरूरत है। क्योंकि बड़ी बसाें के संचालन में घाटे को देखते हुए बंद कर दिया गया है। कोरोना काल के बाद सवारी नहीं मिलने का हवाला देते कई रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया, जबकि क्षेत्र के लोगों की कई बार मांग के बाद डिपो ने बंद रूटों पर पुन: बस का संचालन शुरू कराने के लिए सर्वे करवाया। सर्वे में सभी जगहों पर छोटी बसों की जरूरत है।
ऐसे में डिपो ने रोडवेज में 15 छोटी बसों की मांग की थी। इसको देखते हुए जिले काे 10 छोटी बसें अनुबंधित कर दी गई हैं। 10 छोटी बसों के मिलने से जिले के बंद रूटों पर संचालन अक्टूबर से शुरू कर दिया जाएगा।
वर्जन
जिले के बंद रूटाें पर बस का संचालन शुरू करवाने के लिए सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। अगले माह से जिले में छोटी बसों का संचालन होने की संभावना है।
-वीके गंगवार, एआरएम