फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिली धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कई दिनों से धूप खिलने के बाद रविवार की सुबह में अचानक कोहरा छाने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा, लेकिन करीब 10 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। वहीं माैसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट होने से लोगों को कोहरा व ठंड का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह में ही घना कोहरा छा गया। घने कोहरे के कारण सुबह वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को अपने-अपने वाहन के हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा फिर भी कोहरे में स्पष्ट नहीं दिखने के कारण वाहनों की गति धीमी रही। शहर की सड़कों पर भी सुबह के समय निकलने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन धीमी गति से आते-जाते दिखे। दिन में धूप में तेजी हुई तो बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम में नमी रह सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें