फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन में खिली धूप, शाम होते ही गलन शुरू

Wed, 20 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। शहर में मंगलवार रात पहाड़ियों पर बर्फबारी का असर दिखने लगा। दिन में धूप थी तो पारा नहीं गिरा और ठंड का असर भी कम रहा, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी और रात 8 बजे गलन शुरू हो गई। इस असर ऐसा हुआ कि चौक चौराहों पर ज्यादातर लोग अपने घरों की ओर रवाना होने लगे और चौक चौराहों पर सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.7 एवं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बादलों के कारण रात के तापमान में परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन धूप के कारण दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो गई। हालांकि, आसमान साफ हुआ तो ठंड भी असर दिखाने लगी।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की दिशा पश्चिमी हो गई है। इस कारण बर्फीली पहाड़ियों से आ रही हवा ठिठुरन बढ़ा रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बना दिया रैन बसेरा, यात्रियों को पता ही नहीं
नगर पालिका परिषद ने इस बार रेलवे स्टेशन की बजाए रोडवेज स्टेशन पर रैन बसेरा है, क्योंकि निर्माण कार्य के कारण रेलवे स्टेशन पर जगह नहीं। रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर रैन बसेरा बनाया गया है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर कोई बैनर नहीं लगाया गया है ताकि ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को पता चल सके कि रैन बसेरा की सुविधा भी है। बांसी के कोयड़ा निवासी सुभाष व सुखदेव ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि रैन बसेरा है, इस कारण शाम को उन्हें प्लेटफार्म पर ठिठुरना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें