फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप बेअसर, गलन ने किया बेहाल

Sun, 01 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड ने शिकंजा कस लिया है। शनिवार की सुबह सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे ने दस्तक दी। हालांकि कुछ देर बाद ही कोहरा छट गया लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। जबकि पूरे दिन धूप भी छाया रहा।
विज्ञापन

शनिवार को भी अधिकतम 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इसके चलते दिन के समय भी लोग स्वेटर-जैकेट पहन कर घर से बाहर निकले।
सर्द हवाओं के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार की सुबह भी तराई घने कोहरे की चपेट में रही और सड़कों पर दृश्यता घटी रही। इसके चलते सुबह हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे गुजरे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। ठंड बढ़ने से किसानों को सीधा फायदा होगा और गेहूं, सरसों समेत सभी फसलों का प्रसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें