फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कठोर परिश्रम व संकल्प से मिलती है सफलता’

Sat, 19 Mar 2016 12:37 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को भाऊराव देवरस छात्रावास के 12वीं के छात्रों का आशीर्वचन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के आदर्श, शिक्षक होते हैं, जिनके कार्य व्यवहार को अंगीकार कर बच्चा आगे बढ़ता है। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह प्रतिस्पर्धा को पार करने के लिए बच्चों को तैयार करें। 
विज्ञापन


विद्यार्थी का कर्तव्य है परिश्रम करना, बिना उसके वह कभी सफल नहीं हो सकता। आरएसएस के जिला प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर गुण व दोष दोनों होते हैं। मानव स्वभाव के कारण दोष की तरफ ध्यान अधिक जाता है और गुण की ओर कम। इसलिए यदि दोष को त्याग कर गुण को ग्रहण करेंगे तो निश्चित ही आपका भविष्य उज्ज्वल होगा और भारत माता को परम वैभव तक ले जाने में वह अमूल्य योगदान देनें में सफल होगा।

प्रबंधक गंगा प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि योग्यता व क्षमता के अनुसार जिस दिशा में चलें उसमें सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की कोशिश होनी चाहिए। जो प्रतिभा आपके पास है उसका उपयोग सफल नागरिक बनने के साथ-साथ मनुष्य बनने में करें। इससे पूर्व छात्र आदर्श पाठक, मयंक, अभय, हर्षित व धीरज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। अंत में छात्रावास अधीक्षक अंजनी श्रीवास्तव ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान मदन मोहन सिंह, गुलाब चंद्र गुप्त, शासकीय अधिवक्ता अखिलेश नारायन श्रीवास्तव, हरी प्रसाद द्विवेदी, विनोद पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, राजीव सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, राजकिशोर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें