संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। शरद कालीन गन्ने की बुवाई पर किसानों को विभाग की तरफ से गन्ने के बीज पर प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा। विकास क्षेत्र के ग्राम पेड़ारी मुस्तहकम में आयोजित गोष्ठी के दौरान उक्त जानकारी गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र दी।
उन्होंने कहा कि शरद कालीन गन्ने के साथ सरसो, मटर आदि की मिश्रित खेती से किसान, दोगुनी आय प्राप्त कर सकते हैं। मिश्रित खेती से गन्ने के प्लाटों में उगे खर पतवार की निराई हो जाती है। विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ने की बुवाई के लिए बीज एक सप्ताह के भीतर किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इच्छुक गन्ना किसानों को बीज पर 25 से 50 रुपये प्रति कुंतल और नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा। गन्ना पर्वेयक्षक रवि प्रकाश चौधरी ने टपक विधि से गन्ने की सिंचाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान गिरीश चंद्र चौधरी, राजेश सिंह, गोपी मिश्रा, आदित्य नारायण, शेष नारायण, राम सुमिरन, हित लाल चौधरी, पुजारी, रामदेव, मुस्तकीम, भवानी आदि मौजूद रहे।