फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परीक्ष्ाा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त अनुष्का पटेल को सम्मानित करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप
विज्ञापन
पथरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में सर्वोच्च स्थान पाने वाली छात्राओं आस्था पटेल व अनुष्का पटेल को सोमवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। दोनों छात्राएं मिठवल ब्लाॅक की निवासी हैं। पूर्व विधायक ने हाईस्कूल में जनपद में सर्वोच्च स्थान पाने वाली छात्रा आस्था पटेल को उनके के ग्राम पकरैला में स्थित आवास पर पहुंचकर स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया, और मुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आस्था के पिता डाॅ. रामधनी चौधरी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इंटरमीडिएट में जिले में सर्वोच्च स्थान पाने वाली छात्रा अनुष्का पटेल को उनके आवास मध्य नगर (सिकटा)में जाकर सम्मानित किया। अनुष्का के पिता आत्माराम पटेल को भी पूर्व विधायक ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मानों से छात्रों को और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। आस्था ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, तथा अनुष्का पटेल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
इस अवसर पर उनके साथ मिठवल ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. दशरथ चौधरी, भनवापुर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, भारतभारी के चेयरमैन चंदू चौधरी,बढ़नी चाफा के चेयरमैन धर्मराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, संजय कन्नौजिया व धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संावाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें