फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस की रस्सी में फंसकर घसीटा छात्र, मौत

Fri, 20 Apr 2018 10:41 PM IST
सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
file foto - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर। भैंस के गले में बंधी रस्सी को हाथ में फंसाकर लाने की चूक एक बालक के जीवन पर भारी पड़ गई। अचानक बिदकी भैंस बालक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। बुरी तरह जख्मी होने से बालक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम थाना त्रिलोकपुर के ग्राम बभनी की है। मृतक गांव के ही कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार नरेश गौतम का पुत्र अमरपाल गौतम (11)  प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला में कक्षा चार का छात्र है। उसकी दिनचर्या थी कि विद्यालय से लौटने के बाद वह भैंस को नहलाने के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब ले जाता था। गुरुवार को भी तालाब गया। लौटते समय भैंस की रस्सी को हाथ में लपेटा था। रोड पार करते वाहन का हार्न सुन कर भैंस बिदक गई और भागने लगी। हाथ में रस्सी फंसने से अमरपाल भी रोड पर घिसटने लगा। करीब पांच सौ मीटर भागने के बाद भैंस खेत में रूकी। घटना को देख ग्रामीण भी पीछे भागे। जब तक अमरपाल के हाथ से रस्सी निकालते उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर हरि नारायण दीक्षित ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करवाता हूं।  


 अमरपाल गौतम की गिनती प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला के मेधावी छात्रों में होती रही। घटना की सूचना मिलने के सभी स्तब्ध रह गए। किसी को विश्वास नहीं हुआ कि अभी स्कूल में पढ़ाई करके घर गया और कुछ देर बाद ही वह काल कलवित हो गया। अमरपाल गौतम कुल तीन भाई व दो बहन में दूसरे नंबर पर है। प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला दलबीर सिंह ने कहा कि अमरपाल की गिनती होनहार छात्रों में रही। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें