फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की

Sun, 14 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में रविवार को छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली बांसी मार्ग पर पेट्रोल पंप तिराहा से सिद्धार्थ चौराहा से वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्राएं हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ नारे लगाती रहीं।

कॉलेज परिसर में हुई गोष्ठी में छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी डा.विजय प्रताप यादव ने कहा कि स्वयं सेवकों के राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। जागरूक स्वयं सेवक ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण के अभियान को सतत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बालिकाओं की पढ़ाई बेहद जरूरी है। पढ़ी-लिखी लड़की ही परिवार को आगे ले जाएगी।

उन्होंने अपने आस-पास शिक्षा से वंचित लड़कियों को एकत्रित कर पढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ध्रुव नारायण दुबे, मनीराम बौद्ध, दीपिका पांडेय, आरपी कुशवाहा आदि शामिल रहे। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय भीमापार में साफ-सफाई व जागरुकता कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें