प्रतियोगिता में जीआईसी नौगढ़ के विद्यार्थियों ने बाजी मारी
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में बुधवार को जिला स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर मेजबान विद्यालय के विद्यार्थी रहे। प्रतियोगिता में जिले के 52 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगियों को बहुविकल्पीय 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के शमीम ने प्रथम स्थान, नरगिस ने द्वितीय और अभिषेक गौड़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी, राजकीय हाई स्कूल भरवटिया बाजार, राजकीय हाई स्कूल मरवटिया, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य राम नवल सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडलीय समन्वयक डॉ विवेक मणि त्रिपाठी, कॉलेज के शिक्षक राजनाथ, डॉ अशोक पाल, आशुतोष, मानवेंद्र, शुक्ला सर, बाबूराम, बाल गोविंद मौर्य की देख-रेख में प्रतियोगिता आयोजित हुई।