संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को एनसीसी के महत्व और समर्पण के लिए 28 अप्रैल को शिवपति इंटर काॅलेज सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इसमें प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को एनसीसी के लाभ व महत्व की जानकारी न होने से वह इसके सदस्य बनने से वंचित रह जाते हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए सोमवार को सुबह 9:00 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इसमें एनसीसी 46 बटालियन के सीओ कमांडिंग ऑफिसर बीके शर्मा व एसएसबी के कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी के महत्व और इसके प्रति समर्पण की भावना रखने की महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जो छात्र एनसीसी के कैडेट्स होते हैं, उन्हें शिक्षा व सरकारी नौकरी पाने में छूट का लाभ मिलता है।
एनसीसी के कैडेट्सों को आपातकाल स्थिति से निपटने, अनुशासन, स्वच्छता, शस्त्र चलाने के गुर व संस्कारवान आदि की शिक्षा से निपुण किया जाता है, और उनके अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
शिवपति इंटर काॅलेज के एनसीसी ऑफिसर हेमंत उपाध्याय ने कहा कि एनसीसी में प्रवेश के लिए अधिक से अधिक कैडेट्स को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है।