तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के धोबहा ग्राम पंचायत के रमईडीह टोले के रहने वाले किशोर का शव पुआल में मिला है। वह शनिवार को घर से निकला था और रविवार सुबह पुआल में उसकी लाश मिली।
मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से मौत की बात कही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कक्षा तीन में पढ़ने वाला बच्चा परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद पिता ने उसे समझाया था उसके बाद स्कूल के लिए निकल गया था। क्षेत्र के धोबहा ग्राम पंचायत के रमईडीह टोले के रहने वाले धर्मराज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अमरजीत (15) प्राथमिक विद्यालय अमरपुरवा में पढ़ता था। वह 29 नवंबर को विद्यालय में आयोजित परीक्षा देने नहीं गया था, जिसकी शिकायत विद्यालय के अध्यापक ने उससे किया था। जिसके बाद उसने अपने पुत्र को इस संबंध में समझाया था।
शनिवार को वह घर से विद्यालय के लिए गया। लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा। शाम को वह घर भी नहीं आया तो उन लोगों ने उसकी खोजबीन की। रविवार को सुबह आठ बजे गांव के बगल में भोजडीह के पश्चिम चकरोड पर रखे पुआल में उसका शव मिला। पिता ने हादसे की आशंका व्यक्त की है। इस संबंध में कठेला समय माता थाने के एसओ सभा शंकर यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।प