फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सशक्त कार्यकर्ता-सशक्त संगठन, यही हमारे उज्ज्वल भविष्य की पहचान

Mon, 30 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-उसका के अमृत लाल महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन
विज्ञापन


उसका बाजार। भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में पहचान इसके समर्पित और विचारधारा के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नींव पर टिकी है। सशक्त कार्यकर्ता-सशक्त संगठन, यही हमारे उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।
यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने उसका के अमृत लाल महाविद्यालय में रविवार को आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व बनाते हुए उन्हें संगठन की कार्यपद्धति, इतिहास, सिद्धांतों और आगामी कार्यक्रमों के प्रति अधिक सक्रिय और उत्तरदायी बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में समर्पण, अनुशासन, सेवा भाव एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की भावना को प्रगाढ़ किया गया। कहा कि उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की वास्तविक मजबूती केवल चुनावी विजय मात्र नहीं, बल्कि निरंतर संवाद, नियमित प्रशिक्षण और सेवा कार्यों की निरंतरता से संभव है। कार्यक्रम संचालक सच्चिदानंद चौबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तीकरण और युवा विकास को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाएं। मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य ने कार्यकर्ताओं को संगठन का वास्तविक चेहरा बताते हुए डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने पर बल दिया।
इस दौरान बृजबिहारी मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, हेमंत जायसवाल, आशीष शुक्ला, सत्यप्रकाश वर्मा, अवनीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें