फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूल वाहनों पर बढ़ी सख्ती... एक सप्ताह में पोर्टल पर पंजीकरण नहीं तो कार्रवाई

Mon, 06 Apr 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्कूल वाहनों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर एकीकृत विद्यालय वाहन निगरानी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय अपने-अपने वाहनों का अनिवार्य रूप से पोर्टल पर पंजीकरण कराएं और वाहनों की फिटनेस का प्रमाण पत्र भी अपलोड करें। बिना फिटनेस के कोई भी वाहन संचालित नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और एआरटीओ को निर्देश दिया कि वे स्कूल वाहनों की नियमित जांच करें और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

पीपीटी के माध्यम से पोर्टल की पूरी प्रक्रिया समझाई गई और प्रबंधकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी सूचनाएं अपलोड करने के लिए निर्देशित किया है।
बैठक में बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, एआरटीओ अरुण कुमार, बीएसए शैलेष कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें