फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईवे पर खड़े वाहनों पर सख्ती बेवजह खड़े मिले तो चालान

Fri, 05 Jun 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर बिना वजह घंटों तक खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों पर अब परिवहन विभाग और पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अभियान के दौरान सड़क या हाईवे पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब खड़े ट्रक, डंपर, टैंकर और अन्य भारी वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ते हुए सड़क हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए यह तैयारी की गई है। वहीं, नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों का परमिट तक निरस्त किया जा सकता है। सड़क के किनारे खड़े वाहनों से अकसर हादसे और जाम की समस्या बनी रहती है। हादसों को रोकने के लिए अब बिना वजह स्टेट और नेशनल हाईवे के पास खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। जनपद से होकर दो राष्ट्रीय राजमार्ग और कई प्रमुख राज्य राजमार्ग गुजरते हैं, जिन पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर चालक विश्राम, माल उतारने या अन्य कारणों से सड़क के किनारे ही भारी वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार वाहन बिना पार्किंग लाइट या चेतावनी संकेत के खड़े रहते हैं, जिससे रात के अंधेरे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते वाहन नजर नहीं आते। इसकी वजह से लोग हादसे का शिकार होते हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत राजमार्गों पर खड़े भारी वाहनों की विशेष निगरानी की जाएगी। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और ओवरलोडिंग की भी जांच होगी। जहां कहीं भी सड़क की पटरी या राजमार्ग के किनारे नियमों के विपरीत वाहन खड़े पाए जाएंगे, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें समय-समय पर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें