शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने विद्यालय के हेड टीचर्स के साथ बैठक कर निर्धारित माह में विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने के लिए रणनीति तय की। कार्ययोजना को अपना कर सभी ने विद्यालय को निपुण बनाने का संकल्प लिया। बैठक में निपुण भारत मिशन की संचालित गतिविधियों, जल जीवन मिशन, संचारी रोग, विद्यालय कायाकल्प, किचेन शेड, किचेन गार्डन, रसोईया चयन, नवीनीकरण सूचना, यू डायस पोर्टल पर बच्चों को प्रमोट करने आदि बिंदुओं पर गहनता से बीइओ ने समीक्षा कर समय से कार्य पूर्ण करने व सूचना को अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक कोआर्डिनेटर आशिक रजा खान, एआरपी मनोज कुमार, कल्पना, मुस्तन शेरुल्लाह, प्रधानाध्यापक लालजी यादव, मोहम्मद नैय्यर सिद्दीकी, ब्रह्मप्रकाश, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद