सिद्धार्थनगर। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-13 के कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रत्येक घरों से कलश में मिट्टी एकत्र की। ग्राम प्रधान वजहुल कमर ने कहा कि हमारे देश की शौर्य गाथा है। अंग्रेजी हुकूमत को मिटाने के लिए भारत के अमर बलिदानियों ने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का किया जा रहा है। शहीदों की अमर गाथा और उनके धैर्य व साहस के बारे में बताया कि अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने के लिए यह धरती वीरों से खाली नहीं थी। उनके जुल्म और अत्याचार से लड़ते हुए खुद को धरती मां की गोद में सो गए और देश को आजादी दिलाई। इस दौरान सचिव मनोहर बरनवाल, प्रधानाध्यापक शब्बीर अनवर अंसारी, अनिल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।