फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और तेज बारिश ने जिले में मचाई तबाही

Wed, 17 May 2017 10:33 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन

आंधी और तेज बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल गिर गए। मकानों पर लगे टिन शेड, छप्पर उड़ गए। जगह-जगह तार टूटने से पूरे दिन बिजली व्यवस्था ठप रही। बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। आंधी और ओलों से आम व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मिश्रौलिया क्षेत्र के मऊ उत्तरी गांव में टिनशेड की चपेट में आने से रामशंकर(30) व गुलहरिया गांव में सत्यवान(8) जख्मी हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौसम में अचानक बदलाव से देखते ही देखते आसमान में अंधेरा छा गया जिससे लोग चकित रह गए। कुछ ही पलों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी और फिर बारिश शुरू हो गई। आंधी से घरों के ऊपर लगे टिन शेड व छप्पर उड़ गए। झोपड़ी, गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। अशोक मार्ग पर जिला अस्पताल के सामने पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। नौगढ़-उसका रोड पर परसा गांव के पास भी मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर गया। खजुरिया रोड, बांसी-नौगढ़, मोहाना, सोहांस सहित अन्य मार्गों पर भी दर्जनों पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। विद्युत पोल व तार टूटने से मुख्यालय समेत पूरे जिले में विद्युत व्यवस्था सुबह 9 बजे से ही ठप हो गई। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिन शेड की चपेट में आने से दो जख्मी
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज आंधी के चलते टीन शेड की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोग जख्मी हो गए। गुल्हरिया निवासी मलखान का पुत्र सत्यवान (8) बरामदे में बैठा था। तेज आंधी से घारी पर लगा टिन शेड उसके ऊपर गिर गया। हादसे में सत्यवान के सिर, आंख व चेहरे पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उधर, इसी क्षेत्र के मऊ उत्तरी गांव में रामशंकर (30)  घर का टीन शेड सही कर रहा था। इसी दौरान आंधी से शेड क्षतिग्रस्त हो गया, इसकी चपेट में आने से वह जख्मी हो गया। रामशंकर के कमर में गंभीर चोट आई है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें