सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में राजस्व कर एवं करेत्तर की बैठक में बॉर्डर पर अवैध शराब की तस्करी रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बॉर्डर पर शराब की तस्करी होगी तो राजस्व प्रभावित होगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों/तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करें। उपभोक्ताओं को विद्युत बिल समय से उपलब्ध कराएं तथा कैम्प लगाकर बिल जमा कराए। वरासत कार्यो में प्रगति लाकर पूर्ण कराएं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागो की वसूली बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। आबकारी विभागा को वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। नेपाल बार्डर पर निरीक्षण करें तथा अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाए।बैठक में एडीएम उमाशंकर मौजूद थे।