फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना खाए गई थी तीन किमी दूध पहुंचाने, गुस्से में लगा दी छलांग

Fri, 15 Sep 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किशोरी ने उसका नदी से छलांग लगा दी। गनीमत रहा कि मौके पर दो किशोर मौजूद रहे और उन्होंने तैरकर उसे पानी से बाहर निकाला। जब उसने नदी में छलांग लगाने की वजह बताई तो पुलिस भी चौंक गई। उसने बताया कि हर दिन साइकिल चलाकर तीन किमी दूध पहुंचाने जाती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को वह घर से निकली तो भोजन नहीं बना था। बिना भोजन किए ही उसे बेचने के लिए दूध पहुंचाने जाना पड़ा। इस बात से उसका सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने साइकिल खड़ी करके नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, अब उसे पछतावा भी हो रहा है।
विज्ञापन


उसका पुल पर बृहस्पतिवार को जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत चरितार्थ हुई। जब क्षेत्र के नौगढ़- गोरखपुर मार्ग पर स्थित कूड़ा नदी के पुल से करीना यादव (16) निवासी ताल नटवा बाजार ने छलांग लगा दी तो उसे बचाने वाले दोनों किशोर मौके पर मौजूद थे। करीना ने बताया कि वह साइकिल से दूध पहुंचाने आई थी। दूध पहुंचाकर वह पीडब्ल्यूडी पुल पर पहुंची तो साइकिल किनारे छोड़ नदी में छलांग लगा दी। उसे हर दिन दूध पहुंचाना पड़ता है, इस कारण वह दुखी थी। उसकी मां ज्ञानमती ने कहा कि अब बेटी को दूध पहुंचाने नहीं भेजूंगी। जब वह दूध पहुंचाने जा रही थी तो भोजन नहीं बना था और चाय पीकर ही गई थी। उन्हें पता था कि बेटी ऐसा कदम उठाएगी। अब समझा रही हैं कि दोनों किशोर नहीं होते तो जीवन लीला समाप्त हो जाती।
आजाद नगर वार्डं निवासी राजा (13) और अरुण कुमार (12) नहा रहे थे। जैसे ही करीना नदी में गिरी, तुरंत दोनों किशोर तैरकर गहरे पानी में डूब रही करीना के पास पहुंचे और उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने साथ सीएचसी लाकर इलाज कराया। डॉ. प्रीति शुक्ला ने बताया कि करीना पुलिस के साथ आई थी। उसका इलाज किया गया और वह पुलिस के साथ चली गई।एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि करीना यादव ने घरेलू मामले में गुस्सा होकर नदी में छलांग लगा दी थी। उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था। समिति के सदस्य वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि समिति के समक्ष किशोरी के परिजन आए और वह जाने को तैयार भी थी इसलिए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें