फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक साल से नहीं हुआ पत्थर नसब... डीएम से लगाई गुहार

Fri, 28 Jun 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील व भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के भड़रिया गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील और भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के भड़रिया गांव निवासी रामतेज उर्फ बंधू गुप्ता अपने खेत के पैमाइश को लेकर एक साल से भटक रहे है। हल्का लेखपाल व कानूनगो के द्वारा पत्थर के लिए बार-बार समय लेकर हीला हवाली किया जा रहा है।
कानूनगो पर आरोप लगाते हुए बंधु गुप्ता ने बताया कि विपक्षी से मिल कर जमीन में धान रोपाई कराने के जुगत में हैं कि धान रोपाई हो जाने पर फिर अगले साल पत्थर लगे। डीएम को दिए अपने शिकायती पत्र में रामतेज उर्फ बंधु गुप्ता ने बताया कि हमारे गांव भड़रिया गाटा के पैमाइश का आवेदन 29 जून 2023 को किया था। जिसमें आवश्यकतानुसार सारी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद 23 दिसंबर 2023 को पत्थर नसब का आदेश किया गया था। किंतु राजस्व निरीक्षक तिलकधारी सिंह जब मौके पर पत्थर नसब के लिए पहुंचे तो अगल बगल के लोगों के प्रभाव में आकर पत्थर नसब किया बिना ही मौके से वापस चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि राजस्व निरीक्षक मौके पर गये थे, विवाद हो गया था, अब टीम गठित करके जल्द ही पत्थर नसब की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें