ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के निरंजनपुर में लगे मोबाइल टॉवर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। बुधवार की शाम गांव निवासी मोहनलाल यादव की गाय घास चरते-चरते टॉवर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संवाद