ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर की चोरी
लोटन। कस्बे के एक ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आया एक व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया। लोटन कस्बे में सोमवार को साप्ताहिक बाजार के दिन मोहाना रोड पर स्थित धर्मेंद्र वर्मा की ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी दुकान पर ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने सोने का लॉकेट दिखाने को कहा, जिस पर उसने एक ट्रे में 15 पीस लॉकेट रखकर दे दिया। दुकान में ग्राहकों की भीड़ के बीच वह व्यक्ति सभी लॉकेट लेकर फरार हो गया। उसने चोरी गए जेवरात की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये बताया। सूचना मिलते ही मौके पर लोटन पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस दुकान का सीसी फुटेज की जांच कर रही है।