फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का माल बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मोहाना पुलिस ने क्षेत्र के सड्डा पुल के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना पुलिस ने बर्डपुर कस्बे में हुई चोरी की वारदात का 18 घंटे में पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नकदी और आभूषण बरामद किया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहाना थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर कस्बा निवासी अशोक जायसवाल ने तहरीर देकर बताया कि सात जून की रात तीन लोग उसके घर में घुस गए और नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम गठित करके खुलासे के लिए लगाया था। इसी बीच मुखबिर बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य क्षेत्र के सहजनवा गांव के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान अजीत, अनुज और मोनू निवासी सहजनवा थाना मोहाना बताया। इनके कब्जे से 98500 रुपये नकद और लाखों का आभूषण बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें