शोहरतगढ़। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर की ओर से दयाल कृषि बाजार छतहरा तथा अग्रवाल फर्टिलाइजर शोहरतगढ़ का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टाॅक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर को देखा और ई-पाश मशीन से मिलान किया गया। मिलान सही नहीं पाए जाने पर प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया। डीएम ने डीएपी खरीद कर ले गए किसानों से मोबाइल से बात भी किया। उन्होंने रजिस्टर में किसान का खतौनी भी दर्ज करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल आदि मौजूद रहे।