बांसी। कस्बे के राप्ती नगर वार्ड निवासी रागिनी की मौत के मामले में पति ने शनिवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रसूता की माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में 24 अक्तूबर की देर रात मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था।
शिकायती पत्र में शुभम ने लिखा है कि उसने 23 अक्तूबर की रात अपनी पत्नी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जिसका ऑॅपरेशन चिकित्सकों ने 24 अक्तूबर की सुबह हुआ और एक बच्ची का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद पत्नी को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और इस दौरान डाक्टरों ने रुपये की मांग की। ऑॅपरेशन थियेटर से बाहर लाने के आधे घंटे बाद से ही मेरी पत्नी को पेट में जलन और शरीर में काफी तकलीफ हुई और वह बेचैनी होने लगी। इसकी जानकारी मैंने डाॅक्टरों को दिया, लेकिन मेरी बात को अनसुना कर दिया गया और कोई इलाज नहीं किया किया। जिससे रात में मेरी पत्नी की मौत हो गई।
शुभम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की है।