फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी से प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव

Mon, 04 Nov 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के माली में नहा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
शाहपुर (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मैनहा गांव के पास सोमवार रात विसर्जन के लिए ले जाते वक्त पत्थरबाजी में गणेश प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो जाने से तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के काफी समझाने के बाद लोग माने और प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए। इस दौरान करीब एक घंटे अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, पुलिस पथराव की घटना से इनकार रही है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मैनहा निवासी जोखू यादव हर वर्ष दिवाली पर अपने घर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करते हैं। सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही कथित तौर पर कुछ लोगों ने तीन अलग-अलग स्थानों से प्रतिमाओं पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें गणेश प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इससे गुस्साए लोगों ने डुमरियागंज चौराहे पर पहुंचते ही रोड जाम कर दिया और पत्थर चलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे करीब एक घंटे इटवा-बस्ती मार्ग पर आवागमन बंद रहा। एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित व डुमरियागंज इंस्पेक्टर रमेश यादव के काफी मान मनौव्वल वा पत्थर चलाने वाले लोगों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग माने और प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें