सिद्धार्थनगर। पानी गिरने शहर का स्टेशन रोड टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव को पत्र देकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। शहर निवासी व्यापारी नेता अजय कसौधन, छात्रनेता बृजेश श्रीवास्तव, आरिफ अहमद आदि ने जनप्रतिनिधियों को दिए पत्र में कहा है कि लगातार दो वर्ष से रेलवे की बाउंड्रीवाल तोड़कर पानी गिराने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद