फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड<bha>--</bha>राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता : सोना सा चमका लखनऊ व गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो-
विज्ञापन

- गोरखपुर मंडल, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को सात-सात व विंध्याचल को पहले दिन चार गोल्ड मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में पहले दिन तैराकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 23 इवेंट हुए। इसमें गोरखपुर मंडल व स्पोर्ट्स हाॅस्टल लखनऊ को सात-सात गोल्ड मिले, जबकि विंध्याचल मंडल चार गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पहले दिन सब जूनियर व जूनियर वर्ग के तैराकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लखनऊ व गोरखपुर के खिलाड़ियों की सोने सी चमक नजर आई।
प्रथम व द्वितीय इवेंट के 800 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में विश्वनाथ आनंद ने प्रथम, शिवम सिंह ने द्वितीय व सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में शीतल निषाद ने प्रथम, अंकिता चौहान ने द्वितीय व रितु निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तृतीय व चतुर्थ इवेंट के 800 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में अनुज निषाद ने प्रथम, अखिलेश यादव ने द्वितीय व प्रिंश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। जबकि बालिका वर्ग में गायत्री ने प्रथम, शिप्रा सिंह ने द्वितीय व काशवी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांचवें व छठे इवेंट 100 बैक स्ट्रोक में जूनियर बालक वर्ग में विराट चौहान ने प्रथम, विजय निषाद ने द्वितीय, अमन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कलावति निषाद ने प्रथम, पूजा निषाद ने द्वितीय व नंदनी कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सातवें व आठवें इवेंट में 100 मीटर बैक स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में शिवाकांत निषाद ने प्रथम, रोहन चौहान ने द्वितीय व अमरजीत कुमार गौड़ ने तृतीय, जबकि बालिका वर्ग में श्रष्टि तिवारी ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय व रिद्धिमा भल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नौंवें व दसवें इवेंट 100 मीटर बैक स्ट्रोक के सब जूनियर बालक वर्ग में राज यादव ने प्रथम, पीयूष कन्नौजिया ने द्वितीय, प्रीतम निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग दिव्या चौहान ने प्रथम, सौम्या चौहान ने द्वितीय व अनुश्री करमाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्यारहवें व बारहवें इवेंट 200 मीटर के जूनियर वर्ग में देवानंद चौहान ने प्रथम, विराट निषाद ने द्वितीय व विजय राम निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में अर्चना निषाद ने प्रथम, शीतल निषाद ने द्वितीय व कलावति निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तेरहवें व चौदहवें इवेंट 200 मीटर जूनियर वर्ग में शुभम चौहान ने प्रथम, हिमांशु सिंह ने द्वितीय व अनुराग चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में श्रष्टि तिवारी ने प्रथम, वंशिका राय ने द्वितीय व गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पंद्रहवें व सोलहवें इवेंट 200 मीटर की सब जूनियर बालक वर्ग में अविनाश निषाद ने प्रथम, पीयूष कन्नौजिया ने द्वितीय व राज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में प्रिया चौहान ने प्रथम, दिव्या चौहान ने द्वितीय व साक्षी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सत्रवें और अठारवें 17 वें व 18 वें इवेंट के 50 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में गौतम साह ने प्रथम, देवानंद चौहान ने द्वितीय व शिवम कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में शीतल निषाद ने प्रथम, दीप शिखा ने द्वितीय व वंदना साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्नीस व बीसवें इवेंट के 50 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में अखिलेश यादव ने प्रथम, कृष्णा यादव ने द्वितीय व अभिराज मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में वंशिका राय ने प्रथम, गार्गी सरदार ने द्वितीय व यशिता श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इक्कीस व बाइस इवेंट के 50 मीटर फ्री स्टाइल के सब जूनियर बालक वर्ग में पीयूष कन्नौजिया ने प्रथम, रवि चौहान ने द्वितीय व अंश प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में दिव्या चौहान ने प्रथम, सौम्या चौहान ने द्वितीय व परी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें