फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेश के 360 खिलाड़ियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

: जिला स्टेडियम स्थित तारणताल में 15 मंडल के खिलाड़ी हो रहे शामिल

: लखनऊ मंडल से सबसे अधिक तो आजमगढ़ मंडल से सबसे कम रहे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 15 मंडल के 360 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सब जूनियर, जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के सबसे अधिक तो आजमगढ़ मंडल से सबसे कम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का जिला स्टेडियम स्थित तरणताल में चार दिनों तक आयोजन होगा। इसमें जिले व मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बस्ती मंडल से 13 तैराक, आगरा मंडल से 17 तैराक, अयोध्या मंडल से 13 तैराक, देवीपाटन मंडल से 11 तैराक, गोरखपुर मंडल से 52 तैराक, झांसी मंडल से 12 तैराक, कानपुर मंडल से 14 तैराक, लखनऊ मंडल से 61 तैराक, लखनऊ हॉस्टल से 23 तैराक, मेरठ मंडल से 22 तैराक, सैफई मंडल से 17 तैराक, वाराणसी मंडल से 32 तैराक, विंध्याचल मंडल से 32 तैराक, बरेली मंडल से 33 तैराक व आजमगढ़ मंडल से आठ तैराकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें