फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल 28 को

Tue, 27 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। राज्यस्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो और तीन मार्च को होना है। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम का चयन 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरएसओ आले हैदर ने बताया कि पुरुष वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, 110 मीटर हार्डिल, 2000 मीटर स्टिपल चेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो के लिए ट्रायल होगा। महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डिल, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो के खिलाड़ियों का चयन होना है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें