फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे राज्य कर्मचारी

Mon, 25 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नलकूप विभाग पर गेट मीटिंग करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सोमवार को नलकूप खंड कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी के 27 को जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष की बैठक की तैयारियों को  लेकर 10, 11 व 12 अगस्त को सभी राज्य कर्मचारी तीन दिनों के हड़ताल पर रहेंगे। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कर्मचारियों की मुख्य मांग कैश लेस, चिकित्सा व्यवस्था, आवासीय भत्ता का उच्चीकरण, सातवें वेतन आयोग के गठन पूर्व छठे वेतन आयोग के विसंगतियों को दूर करना, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना आदि प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
मांगों के समर्थन में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल मंत्री डॉ.अरुण प्रजापति ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी व हड़ताल की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों की मांगों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों में अभी से सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। 26 से विभिन्न कार्यालयों पर गेट मीटिंग के लिए विभिन्न सक्रिय सदस्यों की टीम को जिम्मेदारी सौंपते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान अनिल सिंह, शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें