फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल निखार कर शुरू करें स्वरोजगार

Mon, 18 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोजगार मेले में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अंतर्गत युवाओं का प्रशिक्षण सोमवार से आरंभ हुआ। इसे कौशल निखारने पर जोर देते स्वरोजगार की संभावनाएं बताई गई। प्रशिक्षण में महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए युवाओं को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समूह गठन के बाद परीक्षा पास कर लेने पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार दिलाने की कोशिश की जाएगी।
शासन की प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने वाले 60 प्रतिशत बच्चों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन मेरे स्तर से प्रयास किया जाएगा कि शत-प्रतिशत बच्चों को रोजगार मिले।
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतर्गत 10 मई से दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ करने का निर्देश दिया, जिसे जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। परियोजना अधिकारी डूडा अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस जिले सांई सेवा संस्थान, तेतरी बाजार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 50 समूह गठन करने का लक्ष्य निर्धारित था। सांई सेवा संस्थान द्वारा बैकिंग एवं एकाउंटिंग, ब्यूटीशियन, गारमेंटस मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
बताया कि स्व रोजगार योजना वर्ष 2015-16 में 22 लोगों को ऋण दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतर्गत 500 लोगों को लोन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मो.जमील सिद्दीकी ने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तन्मयता के साथ प्राप्त करके स्वत: रोजगार लगाकर आत्म निर्भर हों, जिससे अपने परिवार के लोगो कों सुख समृद्धि दे सकें। इस अवसर बड़ी संख्या प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें