फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे कर्मचारी

Thu, 17 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ ड्रेनेज खंड ने मांगों के समर्थन में गुरुवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाया कि मांगों को निस्तारित करने के लिए ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। निस्तारण करने में देरी करने पर ठेकेदार संघ ने भी धरने में शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि 9 मार्च को मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा गया था। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी से कहा था कि 14 मार्च तक मामलों का निस्तारण कराने की सार्थक पहल करे।
विभागाध्यक्ष समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे है। अध्यक्ष ठेकेदार संघ प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। ऐसे अवसर पर अधिशासी अभियंता विभाग में नहीं आ रहे है। कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल उपस्थित होकर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं तो ऐसी स्थिति में ठेकेदार संघ भी आंदोलन में उतरने को मजबूर होगा। मनोज कुमार, शराफत हुसैन, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, खुर्शीद अहमद, विजय कुमार, जनार्दन नाथ पांडेय, मारकंडे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें