फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ढाई करोड़ से बदलेगी स्टेडियम की सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला प्रशासन ने सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत भेजा 2.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
विज्ञापन

-सिंचाई नहीं होने से कठोर हो गया है ग्राउंड, खिलाड़ियों को हो रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की दुर्दशा दूर होने की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन ने एक निजी संस्था के सहयोग से सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्टेडियम को बेहतर बनाने की योजना बनाई है, जबकि ढाई करोड़ रुपये से कार्य कराने का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। बजट प्राप्त होने की संभावना है, उसके बाद आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंचाई नहीं होने से ग्राउंड कठोर हो गया है, जबकि जगह- जगह गड्ढे भी हो गए हैं। ऐसे ग्राउंड पर गिरकर खिलाड़ी जख्मी हो रहे हैं। अव्यवस्थाओं की मार से खिलाड़ी जिला छोड़कर दूसरे शहर में प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सीएसआर प्रोजेक्ट से 2.5 करोड़ का प्रस्ताव भी भेज दिया है, जबकि इससे पहले इन्हीं कार्यों को कराने के लिए खेल निदेशालय को भेजा गया पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ गया है।
खेल विभाग ने अपने प्रस्ताव में खेल मैदान की अत्याधुनिक सिंचाई का कार्य, ग्रांउड के चारों तरफ जाली लगवाने का कार्य, छोटे व बड़े तरणताल के प्लांट के मरम्मत का कार्य, बाउंड्री के चारों तरफ इंटरलाॅकिंग का कार्य, प्रशासनिक भवन की मरम्मत का कार्य, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल की मरम्मत का कार्य, बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत का कार्य, दर्शक दीर्घा के ऊपर छाजन का कार्य व ग्राउंड के चारों तरफ एलईडी लाइट लगवाने का कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। सभी व्यवस्थाओं के होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण लेने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्राउंड की सिंचाई एवं जाली लगाने सहित अन्य कार्यों को कराने के लिए सीएसआर प्रोजेक्ट से बजट मुहैया कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
-डॉ. राजा गणपति आर., जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें