फोटो मैन ऑफ द मैच चंद्रमोहन को चुना गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीबीसीए व स्टेडियम के बीच एक दिवसीय वनडे मैत्री मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए को तीन विकेट से स्टेडियम ने हरा दिया। मैन ऑफ द मैच 45 रन बनाकर तीन विकेट लेने पर चंद्रमोहन को दिया गया।
टॉस जीतकर जीबीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 275 रन बनाए। इसमें अभय ने 56 रन, अर्जुन ने 40 रन व पंकज ने 29 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य व चंद्रमोहन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हर्षित ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम की टीम ने 34 ओवर में सात विकेट गंवाकर 276 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसमें चंद्रमोहन ने 45 रन, अमजद ने 38 रन व शिवा ने 30 रनों का योगदान दिया। सर्वाधिक रन और तीन विकेट लेने पर चंद्रमोहन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, अजय मणि त्रिपाठी, सुमन सिंह, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।