फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसएसबी के जवानों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी अलीगढ़वा, धनौरा, बानगंगा, कपसिहवा और कोटिया में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग दिवस मनाने की घोषणा की है। एसएसबी के जवानों ने बताया कि योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपनी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस कार्यक्रम में 43वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी रुचि दिखाते हुए योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें